
तेज रफ़्तार ट्रक ने सास बहू को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर -रायबरेली,ऊँचाहार। शौच क्रिया कर वापस जा रही सास बहू की अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी गांव निवासिनी कुसुम 52 वर्ष पत्नी मेवालाल पासी बुधवार की सुबह करीब पांच बजे अपनी बहू मालती 23 के साथ शौच क्रिया कर वापस अपने घर जा रही थी। बताते हैं कि तभी घर के पास ही लखनऊ प्रयागराज राज्य मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें सामने से रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ऊंचाहार कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुसुम 52 वर्ष व उसकी बहु मालती की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हुई है। उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई ट्रक चालक के खिलाफ की जा रही है।










