
पैर की जगह मरीज के पेट का आपरेशन करने का लगा आरोप
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली जिले में तैनात डॉक्टरों के एक से बढ़कर एक कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं अभी कल सत्यम हॉस्पिटल मैं इलाज के दौरान मासूम बच्चे के हाथों में हुआ इन्फेक्शन गैंग्गरीन में बदलने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज जिला अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों की लापरवाही फिर सामने आ गई है जहां पैर का इलाज कराने गए युवक का डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर ले जाकर पेट का ऑपरेशन कर दिया लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीपे मऊ गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय पाल सिंह उम्र 36 वर्ष पैर का इलाज कराने के लिए रायबरेली जिला अस्पताल गए हुए थे जहां उन्होंने डॉ प्रदीप अग्रवाल ने उनका इलाज किया जिसके बाद उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम के पास भेज दिया जहां डॉक्टर सलीम पीड़ित राजकुमार को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर बेहोशी का इंजेक्शन दिया और पैर का ऑपरेशन न करके पेट का ऑपरेशन कर दिया पीड़ित राजकुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा










