filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; sv:16.2.6.3.W30; delta:null; bokeh:0; module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 212.65045;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;
अजय कुमार मिश्रा बने प्राथमिक शिक्षक संघ सलोन अध्यक्ष,शिक्षकों में खुशी की लहर
सलोन रायबरेली
अजय कुमार मिश्र,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामीपुर,को प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सलोन का अध्यक्ष बनाए जाने पर संरक्षक राजेश मिश्रा,जनपदीय संगठन मंत्री रामजी सरोज,सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के जनपद मीडिया प्रभारी मो इस्माइल,राकेश सिंह,श्रवण कुमार,नरेंद्र कुमार सिंह,अशफाक जहां,तलत जहां,पुनीत पांडेय, अनुज प्रताप,अवध नारायण मौर्या ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।अजय मिश्रा ने कहा कि मैं जनपदीय संगठन के निर्णय का सम्मान करता हूं,संगठन द्वारा शिक्षक हित में जो भी उत्तरदायित्व प्रदत्त किए जाएंगे उसका मैं अग्रणी भूमिका में रहकर निर्वहन करूंगा।विकास क्षेत्र के शिक्षक श्री मिश्रा को अध्यक्ष बनाए जाने पर अत्यंत उत्साहित हैं तथा उनका अलग अलग विद्यालयों में स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार वैश्य,गौरव शर्मा,रामलोटन,शिव प्रकाश यादव,कदीर अहमद,सरिता सिंह,स्वाति सिंह,नीता,विजयलक्ष्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।










