नगर में आयोजित 36 वें होली मिलन समारोह में कलाकारों ने बिखेरी अनुपम छटा। सांसद, विधायक समेत विभिन्न हस्तियां सम्मानित। 


शाहजहांपुर। जनपद के तिलहर नगर में 36 वें होली मिलन समारोह का भव्यता पूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पधारे राज्य सभा सांसद मिथलेश कुमार, विधायक सलोना कुशवाहा, समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले कई लोगों को पटका ओढ़ाकर व श्री राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वृंदावन के स्टार झांकी ग्रुप के कलाकारों ने देवत्व स्वरूप झांकियों का मनोहारी प्रदर्शन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। सभी ने परस्पर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
गौर तलब है कि नगर पालिका के गांधी मैदान में होली मिलन समारोह की शुरुआत 1991 में नगर के प्रमुख उद्योगपति राकेश कुमार गुप्ता द्वारा की गई जो की आपसी भाईचारे का प्रतीक बन गई। उद्योगपति राकेश कुमार गुप्ता के असामयिक निधन के बाद उनके अनुज प्रदीप गुप्ता सर्राफ तथा कमेटी सदस्यों के साथ यह आयोजन लगातार करते आ रहे हैं। गुरुवार को रात 8 बजे नगर पालिका परिसर में इस 36 वें होली मिलन भव्य समारोह का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
इस 36वें होली मिलन समारोह में, वृंदावन व बनारस से आए कलाकारों ने शिव पार्वती, श्री राधाकृष्ण, श्री रामलला व अंजनी लाल, श्री राधाकृष्ण मयूर भाव नृत्य समेत विभिन्न झांकियों का बेहतर प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद मिथलेश कुमार, विधायक सलोना कुशवाहा, डॉ रामसिंह कुशवाहा, यूपीएससी में 11 वीं रैंक हासिल कर फंड कमिश्नर पद पर सुशोभित हुईं नगर की एकांक्षी गुप्ता, सीओ ज्योति यादव, कोतवाल जुगुल किशोर पाल, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील यादव को आयोजक कमेटी की ओर से पटका ओढ़ाकर व श्री राधा कृष्ण चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य आयोजक प्रदीप गुप्ता सर्राफ , सौरभ गुप्ता रवि, अमित गुप्ता, कमलेश गुप्ता पप्पू , प्रमोद मिश्रा, अर्पित गुप्ता, नितिन गुप्ता एड०, सतीश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता एड०, श्याम रस्तोगी, अजय गुप्ता उर्फ मल्लू भैया, राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, साहू मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, दसीराम आर्य, राहुलदेव सागर, प्रदीप गुप्ता दीपू, शशांक गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, शोभित गुप्ता, हरीश गुप्ता, डॉ राजीव अग्रवाल, अशोक गुप्ता ठेकेदार, शिवम गुप्ता ठेकेदार, हरिमोहन गुप्ता, संजीव गुप्ता ठेकेदार , रामौतार गुप्ता, अरविंद रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, अमानुल्ला अंसारी समेत नगर के दर्जन ऑन सम्मानित जैन शामिल रहे।









