
मिशन शक्ति अभियान के तहत गदागंज पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
गदागंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बालिकाओं एवं छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गदागंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिनी पब्लिक स्कूल, धमधमा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे किस प्रकार पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध से बचाव तथा गलत गतिविधियों की पहचान करने के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने गदागंज पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से अपने प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।










