
सलोन रायबरेली lग्राम सभा खमरिया पूरे कुशल के कंपोजिट विद्यालय में स्थित को- लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पर बाल वाटिका नवारंभ उत्सव अनिल कुमार पांडे प्रधान अध्यापक के नेतृत्व में मनाया गयाl इसका उद्देश्य नई शिक्षा यात्रा की शुरुआत के लिए है lजो आंगनवाड़ी और बाल वाटिका के संबंध को मजबूती प्रदान करता है आंगनबाड़ केंद्र पर अभिभावकों ने तीन से छह वर्ष के बच्चों को को- लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ने का संकल्प लिया l 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत होने वाले प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र को विद्यालय परिवार ने अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया lइस अवसर पर पूर्व में इसी विद्यालय में शिक्षक रहे मोहम्मद इस्माइल खान के साथ-साथ सूरज जायसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, सायमा खानम, उषा देवी नवीन कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार, राम लोटन शिव प्रकाश यादव ,बुद्धिमान सिंह, नरेंद्र सिंह, रावेंद्र नारायण मिश्र अनुराग तिवारी अशफ़ाक़ जहां (सेवानिवृत्त शिक्षिका ) जमुना देवी संगीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मिश्रा जी का सम्मान कियाl अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडे ने कहा श्री मिश्र की शिक्षा विभाग में की गई अंथक , मेहनत शिक्षकों के साथ जुड़ाव ,कर्मठता के साथ कार्य के संपादन को भुलाया नहीं जा सकताl हम सब आपकी दीर्घायु की कामना करते हैं










