
CRS NEWS रायबरेली : जनपद रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय ‘अटल भवन’ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी का ध्वज विधिवत फहराया गया और राष्ट्र व संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रति समर्पित एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।










