
(लालगंज) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर चौपाल का हुआ आयोजन
(लालगंज) आज दिनांक 10.4.2026 को आदर्श नगर ब्लॉक के पीछे लालगंज रायबरेली भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक बबलू पांडे के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे उर्फ बच्चा पांडे एवं विशिष्ट अतीथ के तौर पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य बीके सिंह रहे,जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना कल से लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा हुई, जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे ने बताया की इजरायल ईरान अमेरिका युद्ध के बीच अन्य देशों में पेट्रोल डीजल व गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई, लेकिन हमारे देश भारत में इन सब चीजों की कीमतें स्थिर रही। इस अवसर पर बबलू पांडे ने बताया कि प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार बड़े ही मनोवेग से अपना काम कर रही मंडल कार्यकारिणी सदस्य बीके सिंह ने स्थापना कल से लेकर अब तक पार्टी के सक्रिय सदस्यों के योगदान के बारे में बताया इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सर्वेश शुक्ला ने की जिसमें लव कुश शुक्ला, अशोक सविता, रज्जन सोनी, दिलीप अग्निहोत्री, मनीष तिवारी, द्वारिका प्रसाद तिवारी, रमन अवस्थी,बालकृष्ण शर्मा, रविशंकर शुक्ल व चंद्रेश त्रिवेदी सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।










