
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा देते हुए बच्चे
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कक्षा 6, कक्षा 9 और कक्षा 11 में एडमिशन हेतु आयोजित की गई थी।
यह परीक्षा समाज के उन होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आयोजित की गई जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इंग्लिश मीडियम स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा नहीं ले सकते हैं, ऐसे मेधावी बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें, को दृष्टि में रख कर अल्फा कॉन्वेंट स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी ने इस परीक्षा का आयोजन किया और बच्चों को एक सुनहरा मौका दिया।
बताते चलें कि स्कॉलरशिप परीक्षा का ये पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जिसमें उत्तीर्ण बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा और इसके दूसरे चरण की परीक्षा दिनांक 15 अप्रैल दिन बुधवार को प्रस्तावित है। दूसरे चरण की यह परीक्षा कक्षा 9 व 11 के लिए है, जिसमें कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश हेतु इच्छुक बच्चे स्कूल के रिसेप्शन से रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले सकते हैं, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है, इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म किसी भी शर्त पर जमा नहीं किया जाएगा।










