
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर
सलोंन रायबरेली। नगर के राधा नगर स्थित टाइम्स कॉन्वेंट विद्यालय में महान भारतीय वैज्ञानिक भौतिककी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर सीवी रमन से प्रेरित होकर टाइम्स विद्यालय मे के जी से कक्षा 8 तक के बच्चों द्वारा आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गईl जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने फीता काटकर किया lइस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकार के विज्ञान से संबंधित स्टालों का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा इस तरह के आकर्षण उपकरण बनाए गए हैं जो बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखार रहे हैं lमेरा मानना है कि हमारे कस्बे के बच्चे विज्ञान के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सलोंन का नाम रोशन करेंगेl टाइम्स के शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से जो कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है l विशिष्ट अतिथि पूर्व सभा सभासद समाजसेवी इसरार हैदर् रानू ने कहा की बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का अच्छा प्रदर्शन करके एक अच्छी पहल महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी सी रमन से प्रेरित होकर की हैl इसके लिए विद्यालय का स्टाफ प्रबंधक प्रिंसिपल बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का प्रदर्शनी के माध्यम से एक सराहनीय कार्य कियाl सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने अपने संबोधन में कहा आज के नौनिहाल कल के भारत के भविष्य हैं कबाड़ से जुगाड़ करके बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षण उपकरण बनाए जो सराहनीय हैंl प्रबंधक अनीस अहमद ने घोषणा की कि नवीन प्रवेश पर विद्यालय में 20 मार्च 2026 तक 50 सीटों के लिए 50% फीस में डिस्काउंट किया जाएगा l प्रदर्शनी में ग्रुप लीडर उद्देश्य गुप्ता, रिफत जहां, सोनाक्षी, आयत अनीश, मोहम्मद एहतेशाम ,आकर्ष गुप्ता, गौरव जोशी, आधुनिक श्रीवास्तव, आस्था देवी आदि बच्चों की टीमों नेअच्छा प्रदर्शन कियाl शिक्षक मोहम्मद तैयब खान, दिलशाद राही ,समीर आलम, अजरा वाहिद ,प्रियंका पांडे, मोहनी मिश्रा, साक्षी शुक्ला, ओपी यादव ,लवली यादव आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई lकार्यक्रम के अंत में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गईl प्रिंसिपल शमीम अहमद ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित कियाl










