गैस एजेंसी मालिक पर उपभोक्ताओं ने लगाया गोली मार देने का आरोप, विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस। लंबे अंतराल के बाद मामला सुलझ सका।

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर गैस एजेंसी पर, गैस के लिए सुबह से लाइन में लगे गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा उसे समय फूट पड़ा जब गैस एजेंसी मालिक अशोक कुमार सिंह अत्यधिक भीड़ देखकर बौखलाहट में अब शब्द बोलते हुए अपने चेंबर में चले गए। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि को एजेंसी मालिक के इस व्यवहार का विरोध किया और विवाद बढ़ गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तिलहर थाना पुलिस के उप निरीक्षकों एजेंसी मालिक को समझने के बजाय, सुबह से घंटो लाइन में अपनी पर्ची के इंतजार में लगे उपभोक्ताओं पर अपना गुस्सा उतरा, जिससे और भी अफरा तफरी माहौल बन गया। लोगों में पुलिस को देखकर जहां उनसे मदद की उम्मीद नजर आ रही थी, वह तत्काल धराशाई हो गई।
इस घटना के काफी देर बाद कोतवाल जुगल किशोर ने पहुंचकर मामले को समझा और विधायक के जन्म प्रतिनिधि एवं गैस एजेंसी मालिक के बीच काफी देर वार्ता करने के बाद मामला शांत हुआ। जबकि जो उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगे, सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें उनके सिलेंडर की पर्ची मिलने में काफी मशक्कत करने कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
बताया जा रहा है गैस ब्लैकमेलिंग की सूचना पर विधायक जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस एजेंसी द्वारा अशोक सिंह से बात करने की कोशिश की परंतु गैस की क़िल्लत और सर्वर डाउन होने से आर्य परेशानियों के बीच टेंशन में कहां सुनी हो गई। इस बीच एजेंसी मालिक के खिलाफ मुरादाबाद के नारे भी लगे हल्की-फुल्की तोड़फोड़ भी हुई और अशोक सिंह पर आरोप लगे कि उन्होंने उपभोक्ताओं को गोली मार देने की धमकी दी।









