
फर्जी पीएसओ बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, सांसद के नाम का कर रहा था दुरुपयोग
रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को गोरखपुर से सांसद रवि किशन का पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
मामला डलमऊ तहसील का है, जहां आरोपी युवक एसडीएम सतेंद्र सिंह पर अपने फर्जी पद का रौब दिखा रहा था। युवक ने आईकार्ड दिखाकर खुद को सांसद का पीएसओ बताया, लेकिन एसडीएम को उसकी गतिविधियों पर शक हो गया।
शक के आधार पर जब आईकार्ड का सत्यापन कराया गया, तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस जांच में उसकी पहचान लालगंज क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि उसने इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल पहले कहीं और तो नहीं










