
विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार में प्रधानाध्यापक मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव आयोजित कर परीक्षा फल वितरण उपरांत विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. वसीम ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से स्कूल चलो अभियान 2026-27 के उपलक्ष्य में अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चों को आगामी नवीन सत्र में नियमित विद्यालय भेज कर शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय में आयु वर्ग 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराकर निशुल्क पाठ्य पुस्तक,मध्यान्ह भोजन योजना,डीबीटी आदि का लाभ लें नवीन सत्र में विद्यालय में खेलकूद सामग्री पुस्तकालय आदि व्यवस्थित करा लिया गया है। नए प्रवेश आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं पहले आओ पहले पाओ के तहत नामांकन कराकर सरकार की योजना का बढ़ चढ़कर लाभ प्राप्त करें। बच्चों को फूलमाला पहनाकर मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही कक्षा 5 के उत्तीर्ण बच्चों को इस संकल्प के साथ की आगामी सत्र में किसी भी शासकीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन अवश्य करेंगे भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर सहायक अध्यापक सैय्यद साजिद अली जैदी, बीना,बबली गुप्ता,आंगनबाड़ी कार्यकत्री कृष्णा देवी सहायिका पंकज कुमारी, रामसागर सेठ,लालता प्रसाद बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।










