DM की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसाइटी के सदस्यो के साथ बैठक!
बैठक में पिछली बैठक कार्यवृति की समीक्षा और नये निर्देश हुए जारी!
CRS शाहजहाँपुर-DM उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसाइटी शाहजहाँपुर द्वारा संचालित आंख अस्पताल की कार्यकारिणी सभा सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई! बैठक के दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा ऑटो रिफ्रेक्टो/कैराटोमीटर क्रय, स्केन क्रय, फैको मशीन क्रय आदि उपकरणों को क्रय करने हेतु विचार किया गया तथा साथ ही समिति द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी का ऑपरेशन इन्सेन्टिव, कर्मचारियों को दिपवाली बोनस, पिंक टॉयलेट बनवाने पर विचार, ओटी हेतु सहायक की तैनाति पर विचार आदि बिन्दुओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया!
बैठक के दौरान DM श्री सिंह ने ऑटो रिफ्रेक्टो/कैराटोमीटर क्रय, स्केन क्रय किये जाने हेतु अनुमति प्रदान की तथा समिति की! सहमति उपरान्त फैको मशीन को मरम्मत करवाकर उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया! प्रभारी चिकित्साधिकारी का ऑपरेशन इन्सेन्टिव तथा कर्मचारियों को दिपवाली बोनस हेतु भी जिलाधिकारी ने अनुमति प्रदान की! पिंक टायलेट बनवाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त एस० के० सिंह को निर्देशित किया।! सेवा प्रदाता ऐजेंसी के माध्यम से ओटी सहायक की तैनाति के भी निर्देश दिये तथा साथ ही अस्पताल में आने वाली महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्पताल में दो होमगार्ड की तैनाति हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये! उन्हेने सख्त निर्देश दिये कि अस्पताल परिसर में अवैध रूप से वाहन पार्किंग न की जाये यह सुनिश्चित किया जाये व चिकित्सालय में बने क्वाटरों में रह रहे लोगों का सत्यापन करने हेतु तहसीलदार सदर को निर्देश दिया!
प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आने वाले मरीजो को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये तथा चिकित्सालय में कोई अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद न रहे यह सुनिश्चित किया जाये! बैठक के दौरान सचिव/मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे!







