DM की अध्यक्षता में #तिलहर थाने में चला समाधान दिवस!

शिकायत दर्ज न करने पर पुलिस कर्मियों की लगी फटकार!
CRS न्यूज़ एजेंसी से इमरान साग़र!
शाहजहाँपुर-कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ! जिलाधिकारी ने आये हुये शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि में किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये! जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी!
जिलाधिकारी श्री सिंह ने शिकायत रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका एवं थाना समाधान दिवस से सम्बन्धित अन्य पंजिकाओं का निरीक्षण किया! थाना समाधान दिवस पंजिका में दर्ज कई पूर्व में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अंकित न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि लंबित सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करते हुये उसका विवरण समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जाये! उन्होने यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी थाना दिवस के दौरान गत समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को अवश्य देखे एवं शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी अवश्य प्राप्त करें!
14 मई 2022 को दर्ज एक शिकायत का निस्तारण अभी तक अंकित न होने पर जांच कर दोषी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। बैनामा सम्बन्धी एक शिकायत पर नायब तहसीलदार, लेखपाल एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर आख्या तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये! पुलिस अधीक्षक एस० आनन्द ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये! इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कोतवाली तिलहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी! उन्होने ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों, जी०डी० आदि का भी अवलोकन किया! इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रामसेवक द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे!







