मृतका आंगनबाड़ी प्रीती के परिजनों से मिले डीएम व सीडीओ, आंगनबाड़ी के परिजनों से मिला डीएम ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा।
CRS शाहजहांपुर 04 अप्रैल। शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर पर जाकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा० अपराजिता सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन परिवार जनों के साथ है हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। शासन-प्रशासन से जो भी मदद होगी, की जाएगी। दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। डीएम, सीडी
ओ ने परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली।










