
पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर हमला: बाजार से लौटते समय दबंगों ने की मारपीट,
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, हथकूई गांव निवासी भागोती उम्र 70 वर्ष ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को मतीनगंज बाजार गए थे। शाम करीब 6 बजे जब बाजार से वापस घर लौट रहे थे, तभी गौहाटा पुल के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया और लात घुसो व डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में बुजुर्ग के हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने संतोष मौर्य सहित दो अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई घटना की जांच कर अवश्यक कार्यवाही की जाएगी










