
CRS NEWS : लखनऊ। रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित सरकारी आवास में सौहार्द और भाईचारे का अनूठा दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे का अभिनंदन किया। माहौल में उल्लास, उमंग और अपनत्व की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। उपस्थित लोगों ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और मनमुटाव मिटाने का भी पर्व है।
इस अवसर पर सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सद्भाव की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि खुशियों का यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे।
सरकारी आवास पर आयोजित यह सादगीपूर्ण आयोजन आपसी मेलजोल और सामंजस्य की मिसाल बन गया।










