
रायबरेली। रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूखंन तिवारी का पुरवा, मजरे अम्बरा मथई में एक बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता सुख देई पत्नी राम किशुन ने अपनी बहू गीता पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनके अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बहू ने उनसे कमरे की चाबी मांगी। सुख देई का कहना है कि उन्होंने हाथ धोकर चाबी देने की बात कही, जिस पर बहू गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई।
घटना के समय उनका बेटा घर पर मौजूद नहीं था और वह बाहर शहर में रहता है। घायल महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।









