
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
दिनांक 30/03/2026 को जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरौली बुधकर में मिशन शक्ति (फेज-5 द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1930, 112, 108, 101, 181, 1076 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा इनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार के पुरुषों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
इस जागरूकता अभियान में उ0नि0 मो.मुकरीम,हेड कांस्टेबल श्रीकांत, महिला आरक्षी कल्पना यादव एवं महिला आरक्षी अनामिका की सक्रिय सहभागिता रही।










