GGIC में कंप्यूटर चोरी मामले का किया तिलहर पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश!

तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के GGI C कॉलेज की कम्प्यूटर लैब से पांच दिन पूर्व कंप्यूटरो की चोरी का खुलासा करने के साथ ही बाल अपचारी की निशान देही पर कोतवाली पुलिस ने चोरी किए गए कंम्प्यूटर, प्रोजेक्टर व अन्य कई सामान सहित एक बालअपचारी और दो युवको को गिरफ्तार कर लिया!
विदित हो कि कॉलेज की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सनेही ने बीती 22 मई की रात ढ़ाई बजे कम्प्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोरी किए जाने में केलरगंज मोहल्ले के शोभित गुप्ता सतीश चंद्र गुप्ता को नामजद करते हुए कम्प्यूटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी!
बताया गया, उक्त मामले में पुलिस ने शोभित गुप्ता को उठाकर सख्ती से पूंछताछ की जिसमे वह टूट गया, और आरोपी युवक ने अपने बाल अपचारी साथी के सहयोग से घटना को अंजाम देना बताया! पुलिस ने उक्त बाल अपचारी को भी हिरासत में ले लिया!
कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बजाया दोनो आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया एक प्रोजेक्टर, सात टीएफ्टी, तीन सीपीयू, एक पीसीयू, तीन माउस, बारह केबल बरामद कर लिए हैं!
उधर कॉलेज की प्रिंसिपल रचना शुक्ला ने कोतवाली पहुंचकर बरामद किए गए माल को भी पहचाना लिया!









