
मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन
सलोन रायबरेली। नगर सलोंन के अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी में न्यू सलोंनं मेडिकल स्टोर का भव्य शुभारंभ उद्घाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा किया गया। इस मेडिकल स्टोर के खुल जाने से नगर व आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर पंचायत के तमाम सभासदो के साथ ही अन्य लोगों में डॉक्टर मोहम्मद सलमान सिद्दीकी युवा नेता इरफ़ान सिद्दीकी मंसूर जाफरी पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, मौलाना फिरोज, जैद खान मेवाती, तैयब खान, मो इमरान सर, समीर आलम, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता निजाम अंसारी, रवि शंकर पांडे, अनुरुद्ध जोशी, समेत अन्य लोगों ने भी शुभारंभ पर बधाई दी। मेडिकल स्टोर स्वामी सभासद अयाज अहमद काजू ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।










