
CRS NEWS: रायबरेली जनपद के गदागंज क्षेत्र में स्थित न्यू भारत फैमिली ढाबा का भव्य उद्घाटन रविवार, 22 फरवरी 2026 को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतुल सिंह (प्रदेश सचिव / पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, ऊंचाहार कांग्रेस) ने फीता काटकर ढाबे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ढाबा संचालक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की अच्छी व्यवस्था मिलेगी।
ढाबे के प्रोपराइटर योगेंद्र सिंह ‘राजन’ ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ढाबे में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और शुद्ध वनस्पति द्वारा स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी समय भोजन की सुविधा मिल सकेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने ढाबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संचालक को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।









