
CRS NEWS रायबरेली :भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अगुवाई करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
आगमन के पश्चात सभी नेता चुरवा धाम स्थित प्राचीन पीपलेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली के दर्शन किए। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।










