
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, एजेंसी संचालकों के साथ हुई अहम बैठक
रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन सभागार में एलपीजी गैस की समस्या को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसी संचालक, विभागीय अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।अधिकारियों ने कहा कि एलपीजी गैस आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी सेवा है, इसलिए इसकी आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही एजेंसी संचालकों से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और वितरण प्रणाली को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।










