
विद्यालय प्रांगण में कवि जवाहर इंदु की स्मृति में हुआ साहित्यिक सम्मेलन।
रायबरेली। गदागंज क्षेत्र के अंकुर बालिका इंटर कॉलेज, जलालपुर धई में बतरस परिवार की तरफ़ से रविवार को महान साहित्यकार एवं कवि जवाहर इंदु की स्मृति मे सम्मेलन का आयोजन किया गया। अनेक साहित्यकारों, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने भाग लिया कवि के साहित्यिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि जवाहर इंदु का जन्म 30 जून 1956 को जलालपुर धई में हुआ था। रायबरेली जनपद के प्रमुख कवियों में रहे। उनकी रचनाएं बहुआयामी थीं और साहित्य जगत में उनका योगदान रहा 1 सितंबर 2008 को उनके निधन के बाद भी उनकी रचनाएं साहित्य प्रेमियों को प्रेरित करती हैं।
अंकुर बालिका इंटर कॉलेज, जलालपुर धई के प्रबंधक मुनेश्वर सिंह मित्र स्मरण में अज़ीज़ मित्र जवाहर इन्दु कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा यह विद्यालय क्षेत्र में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है जहां पर साहित्यिक आयोजन किया गया
कार्यक्रम में शत्रोहन सिंह चौहान, पूर्व शिक्षक राम निवास, बृजेश नाथ त्रिपाठी, प्रतिभा इंदु, मोहम्मद अख्तर, शिक्षक आकाश इंदु, सौरभ शुक्ला, राम प्यारे सिंह, प्रबंधक मुनेश्वर सिंह, अविनेश सिंह, डॉ. अभिनाथ सिंह, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह, प्रधान ऋषि प्रसाद, बृजेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सिंह, राम अवतार सिंह सहित जनपद के अनेक साहित्यकार, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कवि जवाहर इंदु के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक अवदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।










