तिलहर में वक्फ संपत्ति की पैमाईश को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/ सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त लिया संज्ञान।


तिलहर/शाहजहांपुर। नगर के भक्सी तिराहे पर सैयद मीरसोज की दरगाह, की कुछ संपत्ति राष्ट्रीय राजमार्ग NH 24 चौड़ीकरण में अधिग्रहण किए जाने और कब्र को स्थानांतरित करने के बाद बची भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण हो गया। दरगाह वक्फ संपत्ति के मुताबल्ली की शिकायत पर वक्फ बोर्ड ने उक्त संपत्ति का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी तिलहर को एक पत्र लिख कर पैमाईश कर अवैध कब्जा मुक्त कराने के दिशा निर्देश किए है।
बतादें उक्त संपत्ति तिलहर के राष्ट्रीय राजमार्ग भक्सी तिराहे पर संपत्ति वक्फ नं० 263 व राजस्व ग्राम हिंदू पट्टी स्थित खसरा नंबर 226/2 रकबा 0.130 डि० दर्ज है। जिला स्तर से जारी पत्र संबंधित में: उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में श्री कारी अब्दुल नबी निवासी मोहल्ला दिलाजाक, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर द्वारा अपने प्रार्थना पत्र दिनांक 05.03.2026 के माध्यम से शिकायत की गई है।
जिसमें उल्लेख किया गया है कि मों० हिन्दू पट्टी तिराहा, तहसील तिलहर में वक्फ नं० 263 मजार सय्यद मीराज के नाम से पंजीकृत वक्फ है। जिसकी भूमि खेत पैमाइश में अतिक्रमण कर ली गई है तथा मजार को भी शिफ्ट कर दिया गया है।
वक्फ की दफा 37 अभिलेख में खतरा नं० 226/2 रकबा 0.130 हेक्टेयर दर्ज है। शेष भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहण की गई भूमि के अलावा शेष भूमि की पैमाइश कराए जाने तथा अतिक्रमण हटवाए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः श्री कारी अब्दुल नबी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र की छायाप्रति संलग्न कर प्रेषित की जा रही है। आपसे अनुरोध है कि सम्बन्धित प्रकरण में वक्फ की भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें, ताकि वक्फ संपत्ति सुरक्षित हो सके।









