राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान शाहजहांपुर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन। क्षेत्र की 30 निज प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा किया गया प्रतिभाग।

शाहजहांपुर। उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय शाहजहांपुर की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 3087 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में क्षेत्र की 30 निज प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा किया गया प्रतिभाग। जिसमें साक्षात्कार उपरान्त निजी क्षेत्र के विभिन्न पदों के लिए 1132 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
बृहद रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार सिंह, माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर उपस्थित हुए। माननीय विधायक महोदय द्वारा रोजगार मेले का उद्घाटन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बृहद रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये तथा अपने संबोधन में कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने हेतु सरकार कई पहल कर रही है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत युवाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्रदान किये जा रहे हैं और उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। तथा मैं रोजगार मेले में चयनित सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। बृहद रोजगार मेले में युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगजन सहित रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, रोजगार सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी एवं स्टाफ का सहयोग रहा। अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा सभी अभ्यर्थियों का धन्यवाद तथा चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की गयीं।









