
CRS NEWS AGENCY :- Pakistan और Afghanistan के बीच युद्ध की ख़बर आ रही है।अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला करने का दावा किया है, जिसमें 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही, अफगान मीडिया ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराने का भी दावा किया है। युद्ध जैसे हालात के बीच, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से बात की, जिसमें सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा हुई। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में काबुल, कंधार और पख्तिया में बमबारी की, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. अफगान सरकार ने 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव अपने पास होने और कई चौकियों पर कब्जा करने का भी दावा किया।
ख्वाजा आसिफ के आरोप: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाए, कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की उपनिवेश बना दिया है और आतंकवादियों को इकट्ठा कर आतंकवाद का निर्यात कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने स्थिति को स्थिर करने की कोशिश की, लेकिन तालिबान भारत का मोहरा बन गया . आसिफ ने खुले टकराव और निर्णायक कार्रवाई की चेतावनी दी है . पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की और कहा कि अफगान लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा करेंगे. उन्होंने पाकिस्तान से अपनी नीति बदलने और अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने का आह्वान किया है।
दोनों देशों के दावे: अफगानिस्तान एक पाकिस्तानी विमान को गिराने का दावा कर रहा है , जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उन्होंने 133 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराया है और 200 से अधिक घायल हुए हैं।










