
CRS NEWS : नई दिल्ली। अमेरिकी धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की कट्टर समर्थक Laura Loomer ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “इस्लामी आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक” बताया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ अपने संबंध मजबूत करने से बचना चाहिए, क्योंकि वहां से दुनिया भर में चरमपंथी गतिविधियों को समर्थन मिलता है।
लूमर ने कहा कि पाकिस्तान खुले तौर पर जिहादी और शरिया समर्थक राष्ट्र के रूप में काम करता है और दुनिया में होने वाली कई आतंकी घटनाओं के तार किसी न किसी रूप में पाकिस्तान से जुड़े रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिका में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट का भी जिक्र किया, जिस पर Donald Trump की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।
कार्यक्रम के दौरान Laura Loomer ने अपने पुराने भारत विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें भारतीयों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं। लूमर ने कहा कि उनके मन में भारत या हिंदू समाज के प्रति कोई नफरत नहीं है और उनकी प्राथमिकता केवल अमेरिकी हितों की रक्षा करना है।कार्यक्रम के दौरान Laura Loomer ने अपने पुराने भारत विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें भारतीयों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं। लूमर ने कहा कि उनके मन में भारत या हिंदू समाज के प्रति कोई नफरत नहीं है और उनकी प्राथमिकता केवल अमेरिकी हितों की रक्षा करना है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अमेरिका में H-1B वीजा कार्यक्रम के विरोध पर कायम हैं और मानती हैं कि वर्तमान आव्रजन कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे अमेरिकी श्रमिकों के रोजगार पर असर पड़ता है।
गौरतलब है कि जैसे ही Laura Loomer ने अपने भारत आगमन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उनकी पुरानी टिप्पणियां फिर से वायरल हो गईं। कई यूजर्स ने उनके पुराने पोस्ट साझा करते हुए उनकी आलोचना की, जिनमें भारतीयों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।
हालांकि अब लूमर ने स्पष्ट किया है कि वह भारत और हिंदू समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार की शत्रुता नहीं रखती हैं और अपने पुराने बयानों के लिए खेद व्यक्त करती हैं।










