
CRS NEWS रायबरेली। शियों के नायब इमाम और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की ह्त्या के बाद रायबरेली में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। यहाँ शहर कोतवाली इलाके के गुलाब रोड पर शिया धर्म गुरु समेत भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान शियों ने अमेरिका इसराइल मुर्दाबाद, शिया सुन्नी भाई भाई जैसे नारों के साथ होने नायब इमाम की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
ईरान में हमारे धर्म गुरु की जो शहादत हुई है उसको लेकर हमने आज प्रोटेस्ट किया है। जिस तरीके से अमेरिका इजरायल ने धोखे से कत्ल किया है उसके विरोध में हमने आज जुलूस करके प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन टाउन हॉल से जिलाधिकारी आवास तक निकाला गया है।
मौलाना कम्बर ने कहा कि ईरान के खिलाफ मजलुमी के आलम में हमला करके अमेरिका इजरायल ने कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हमले में हमारे धर्मगुरु अली खामनई की जो शहादत हुई है जिसको लेकर आज हम सभी लोग जुलूस की शक्ल में शहर में निकले और प्रदर्शन किया। इस जुलूस में भारी तादाद में महिलाओं व बच्चों ने भी हिस्सा लिया और इंसानियत के दुश्मन ट्रंप और नेतन्याहू गजा पर हमला किया । यही नही ईरान के एक स्कूल पर भी कायराना हमला करके मासूम बच्चों की जिंदगी खत्म की, उन्हें शहीद कर दिया। अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के खिलाफ भी लगातार बयान बाजी करता है। उन्होंने कहा कि हम जीना और मरना यदि किसी से सीखते हैं तो वह मौला अली हैं।









