
प्राथमिक विद्यालय बघौला में परीक्षाफल वितरण एवं विद्या प्रवेश समारोह आयोजित
ग्राम सभा बघौला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बघौला में परीक्षाफल वितरण,विद्या प्रवेश एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को परीक्षाफल वितरित करते हुए पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के विशिष्ट प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानाध्यापक प्रीती सिंह ने मोमेंटो एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान श्री मौर्या ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यालय के नित नवीन प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर ए आर पी गौरव शर्मा एवं अनुज प्रताप सिंह उपस्थित रहे।गौरव शर्मा ने विद्यालय में हो रही सह शैक्षणिक गतिविधियों तथा निपुण लक्ष्य प्राप्ति के साझा प्रयासों को अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट बताया।प्रधानाध्यापक प्रीती सिंह ने कक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों मालती,सुनीता,गोल्डी को भी सम्मानित करते हुए बच्चों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।विद्यालय के शिक्षकों सुनीता,अजय सिंह,सुमन ने अतिथि शिक्षकों प्रियंवदा पाण्डेय,एकता श्रीवास्तव,दिबाकर सिंह का स्वागत किया।संचालन तबस्सुम नाज ने किया।










