
खानकाह करीमया में बड़े पैमाने पर रोजा इफ्तार का आयोजन
सलोंन रायबरेली। नगर पंचायत सलोंन के वार्ड मियां साहब का फाटक स्थित खानकाह करीमया में हजरत शाह नईम अता सलोनी रह0 का 59 वा सालाना उर्स तिलावत ए कुरान गुस्ल व मिलाद के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार व अकीदत मंद मौजूद रहे। रात तरबी के बाद महफिल संमा व सूफियाना कव्वाली का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में हजरत मखदूम पीर अशरफ सलोनी, हजरत पीर पनाह सलोनी का कुल भी हुआ। हजरत सैयद शाह मोहम्मद हुसैन मियां साहब का भी कुल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गद्दी नशीन साह अहमद हुसैन जाफरी, अदनान मियां, अर्जुन पासी, इरफ़ान सिद्दीकी ,मुन्ना पठान, एजाज कोटेदार, बच्चन भाई, अनवर खान चंदन प्रधान के बेटे,समेत सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूदरहे।










