
गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न, सात में से एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी दयानंद तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
समाधान दिवस के दौरान कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं तथा 2 अन्य शिकायतें थीं। राजस्व अधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। फरियादियों को केवल आश्वासन देकर संयुक्त टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर निराकरण का भरोसा दिलाया गया।
मौके पर समाधान न होने से फरियादी मायूस नजर आए। उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक विवेक सिंह, दरोगा मोहम्मद मुकरीम, वीरेंद्र कुमार यादव, अजय पटेल, लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










