संकल्प जनसेवा संस्था ने नगर में लगाया मुफ्त नेत्र परिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर। विधायक सलोना कुशवाह ने किया शिविर का उद्घाटन।
तिलहर/शाहजहांपुर। नगर महर्षि दयानंद शिक्षा सदन (आर्य समाज) परिसर में संकल्प जनसेवा संस्था ने मुफ्त स्वास्थ्य व नेत्र परिक्षण शिविर लगाया जिसका मुख्य अतिथि के रूप में, दीप प्रज्वलित कर माननीय विधायक श्रीमती सलोना कुशवाह ने उदघाटन किया।
शिविर में उपस्थितजनो को, अतिथि डॉक्टर आलोक अग्रवाल कार्डियोलॉजिस्ट ने स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न होने तथा समय समय उनके चिकित्सा परिक्षण के संबंध में विस्तार से बताया। जीवन में आंखे और उनकी ज्योति की अहमियत पर रोशनी डालते हुए बताया कि आंखों की हमें किस तरह से सही और स्वास्थ्य रखने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि माननीय विधायक सलोना कुशवाह ने इस मौके पर संकल्प जनसेवा संस्था को बधाई देते हुए कहा कि समाज को आज भी ऐसी संस्थाओं की जरूरत है जो समय समय पर शिविर लगा कर जनहित में जागरूकता का कार्य तत्परता से कर रहे है। उन्होंने कहा कि हालांकि गरीबों के लिए सरकार इलाज से संबंधित अनेकों तरह की योजनाओं का लाभ दे रही है लेकिन फिर भी समाज में ऐसी जनहित कार्य करनी वाली संस्थाओं की आवश्यकता है।
संकल्प जनसेवा संस्था की नगर अध्यक्ष श्रीमती अंकिता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और अतिथि को पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया तथा माननीय विधायक को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीमती रमन गुप्ता, श्रीमती रानी गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती ज्योति गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि), जयप्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, लोकेश आर्य, दासीराम गुप्ता, ओम शंकर गुप्ता तथा डॉ दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ अभिनव एवं डॉक्टर सचिन गुप्ता मौजूद रहे।










