
CRS NEWS सीतापुर: जनपद के हुसैनगंज स्थित एक कब्रिस्तान में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दफन की गई कब्र खुदी हुई पाई गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल देखा गया।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार मामला सदर चौकी के अंतर्गत हुसैनगंज का है। जहां सुबह तकरीबन 7 बजे के आस पास लोग कब्रिस्तान पहुंचे थे जिनके घर में दो दिन पहले ही एक मिट्टी हुई थी जब वो लोग पहुंचे तो उन्होंने देखे कि एक कब्र आधी खुदी हुई है। चौंकाने वाली बात यह थी कि कब्र के ऊपर की मिट्टी पूरी तरह हटी हुई थी और मृतक के शरीर को ढंकने वाले लकड़ी के तख्ते भी अपनी जगह से खिसके हुए थे। उससे अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि शव का कफ़न भी खुला हुआ पाया गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत कब्रिस्तान के ज़िम्मेदार इसरार जो कि सदर बाज़ार के रहने वाले हैं उनको कॉल किया। तो इसरार ने कब्रिस्तान पहुंच कर तुरंत सदर चौकी में इकतेला दी मौके पर पहुंची सदर चौकी इंचार्ज ने कब्र की बारीकी से जांच कराई कि बॉडी अंदर है या नहीं या बॉडी से कोई हिस्सा गायब तो नहीं है। इसकी जांच करी घर वालों की राज़बंदी से कबर को दुबारा से बंद करवाया गया।
मृतक की पहचान और घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि यह कब्र एक युवक की थी, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच थी। उस युवक को महज एक सप्ताह पहले ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कब्रिस्तान में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग इस मंजर को देखकर डरे हुए थे और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
तंत्र-मंत्र की आशंका
मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय निवासियों ने अंदेशा जताया है कि यह किसी तांत्रिक क्रिया या तंत्र-मंत्र का मामला हो सकता है। लोगों का मानना है कि कब्र को जिस तरह से खोदा गया और कफ़न के साथ जो छेड़छाड़ की गई, वह किसी सामान्य व्यक्ति का काम नहीं लग रहा है।
मौके पर पहुँची पुलिस और मौलाना का बयान
सूचना मिलते ही सदर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई और साक्ष्य एकत्र किए। इस दौरान मौलाना मुखलिस रहमान ने बताया कि:
”जब हम यहाँ पहुँचे, तो कब्र आधी खुदी हुई थी और सफेद कफ़न एक तरफ से पलटा हुआ था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शव कब्र के अंदर ही मौजूद था, बस कफ़न खुला हुआ था।”









