
नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस संपन्न
रायबरेली। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डलमऊ के नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने की।
समाधान दिवस में इस बार फरियादियों की संख्या कम देखने को मिली। कई मामलों में समय से निस्तारण न होने के कारण लोग दूरी बनाते नजर आए और मात्र दो शिकायतें ही प्राप्त हुईं। इस दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राप्त दो शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत के समाधान के लिए राजस्व टीम का गठन कर दिया गया है
नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर एसएसआई मोहम्मद मोकरीम, दरोगा बिरेंद्र कुमार यादव, अनिल शर्मा, मुरारी यादव सहित क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।










