
ग्राम चौपाल
गांव की समस्या गांव में समाधान
डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा पखरौली में उत्तर प्रदेश सरकार के मानसा के अनुरूप सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत डलमऊ) कैलाश नाथ पटेल के संरक्षण में ग्राम सभा चौपाल का कार्यक्रम ग्राम सभा पखरौली में रखा गया ग्राम सभा पखरौली की जन समस्याओं को सुना गया। मुख्य रूप से जो जन समस्याएं, जल की समस्या, इंडिया मार्का रीबोर की समस्या, फार्मर रजिस्ट्री की समस्या, एस आई आर रजिस्ट्रेशन की समस्या, किसान सम्मन निधि फार्मारजिस्ट्री की समस्या, गांव में खड़ंजा की समस्या, आदि शिकायत आई। सभी समस्याओं के बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र समस्याओं से अवगत हुए और निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान पखरौली रमेश ने ग्राम चौपाल के माध्यम से सभी समस्याएं सुनी और उनका पूर्ण रूप से समाधान का आश्वासन दिया महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी अवगत कराया,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली पी वी एल लालता प्रसाद ने लोक अदालत के विषय में लोगों को जागरूक किया, गांव की चौपाल में ग्राम सभा की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सहभागिता मुख्य रूप से रही पारुल यादव, गोल्डी यादव, राजरानी यादव, अन्य तमाम महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, जो निम्नवत। ग्राम पंचायत सहायक आदर्श, रोजगार सेवक वीरेंद्र यादव, कृषि विभाग से विद्यासागर, राजेश पटेल, सफाई कर्मी कालिका, गांव के मेडी लाल पाल, सीताराम यादव, कोटेदार राकेश आर्य तमाम लोग मौजूद रहे










