
ऊंचाहार में सपा राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से प्रयागराज जाते समय बटोही रेस्टोरेंट के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और दमदार प्रत्याशी उतारने की मांग भी उठाई।
वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करें और अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताकर दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा से भर गया।










