
रायबरेली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं अपर्णा यादव, नवजात बच्चियों के जन्म पर काटा केक
रायबरेली। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ केक काटकर नवजात बच्चियों के जन्म का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज का गौरव हैं और उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से सुकन्या योजना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाद अपर्णा यादव ने महिला जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में बातचीत कर हालचाल जाना।










