
CRS NEWS raibareli: जनपद रायबरेली के एनटीपीसी चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा को उनके स्थानांतरण पर स्टाफ व क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान स्टाफ ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वागीश मिश्रा का व्यवहार बेहद सरल, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ रहा। उनके नेतृत्व में चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया।
करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है।
समारोह के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










