
सलोन रायबरेली मस्जिद उस्मान खान सलोंन में रमजान उल मुबारक में तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआl हाफिज सलमान नदवी ने तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल कियाl इस मौके पर नमाजियों को अपने खिताब में मौलाना साउद अली खान ने कहा की तरावीह की नमाज पूरे रमजान पढ़ना है आज सिर्फ कुरान का पहला दौर मुकम्मल हुआ हैl हमारी जिम्मेदारी है की पाबंदी के साथ पूरे माह में हम तरावीह की नमाज अदा करते रहेl रमजान रहमतों बरकतों और मगफिरत का महीना है हमें चाहिए कि हम गरीब बेसहारा की मदद करें कुरान को समझ कर पढ़ें जो लोग साहिबे निसाब हैं जकात अदा करें दीन के सारे अरकान को पाबंदी से अदा करें रमजान के रोजे हमें दूसरों की भूख प्यास का एहसास दिलाता है इस मौके पर मुतवल्ली मस्जिद अशरफ खान मेवाती मोहम्मद अयूब खान मोहम्मद साकिब अली अहमद राईनी मोहम्मद सलीम राइन निजामुद्दीन अंसारी मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद इस्माइल खान मोहम्मद हाशिम सहित भारी संख्या में नमाजी मौजूद रहेl










