छुट्टा गौवंश की भीषण समस्या को लेकर भारतीय कृषक दल का गांव गांव व्यापक गांधीवादी सत्याग्रह 75 वे दिन जारी।
तिलहर/शाहजहांपुर। छुट्टा गौवंश की भीषण समस्या को लेकर भारतीय कृषक दल का गांव गांव व्यापक गांधीवादी सत्याग्रह 75 वे दिन जारीरहा। वहीं दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने विगत सप्ताह भर से ग्रामीण क्षेत्रों में अब बड़े पैमाने पर इस धरने में स्थानीय स्तर पर भाग लेना आरम्भ कर दिया।
दल के राष्ट्रीय महासचिव जनसेवक प्रमोद यादव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यालय से आए जांच/कार्यवाही आदेश में भी जिला प्रशासन ने फर्जी बाड़ा कर कागजी निस्तारण कर दिया। इस संबंध में 16 मार्च को भारतीय कृषक दल का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से मिलकर साक्ष्य सहित अवगत कराएगा।
श्री यादव ने बताया कि विगत 9 फरवरी को भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरोज दीक्षित एडवोकेट और राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के विशेष कार्य अधिकारी एनकेएस चौहान जी से मिलकर शाहजहांपुर जनपद सहित प्रदेश की आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगभग ढाई महीने से चल रहे भारतीय कृषक दल के गांधीवादी सत्याग्रह के संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री जी के समक्ष समस्या निदान के लिए रखे थे। जिनको समाधान के लिए विशेष कार्य अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री एनकेएस चौहान साहब ने शाहजहांपुर जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को निस्तारण की कार्यवाही का आदेश देते हुए ऑनलाइन भेजा था।
ऑनलाइन आइजीआरएस के माध्यम से शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी और श्रीमान पुलिस अधीक्षक जी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों ने उन मांग पत्रों पर *बहुत ही हास्यास्पद मिथ्या तर्कहीन जन विरोधी सरकार विरोधी आख्या* लगाकर सभी शिकायतों का झूठा कागजी निस्तारण कर दिया। सभी संदर्भ संख्याओं पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए फर्जी निस्तारण को आख्या रिपोर्ट सहित 16 मार्च को पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर शाहजहांपुर जनपद सहित प्रदेश में चल रही आईजीआरएस सिकायतों का असत्य कागजी निस्तारण का काला चिट्ठा साक्ष्य के साथ सौंपकर दोषियों के खिलाफ जनद्रोह,किसान द्रोह, लोकद्रोह, राष्ट्रद्रोह की कठोर कार्यवाही की मांग करेंगे।













