छुट्टा जानवरों से जिले में हाहाकार, 81 वे दिन गांव गांव सत्याग्रह कर रहे किसान।


शाहजहांपुर। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक”के नेतृत्व में छुट्टा जानवरों की भीषण समस्या सहित ज्वलंत मुद्दों को लेकर गांधीवादी सत्याग्रह 22 दिसंबर से लगातार जारी है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि 81 दिन का समय बीत चुका है, सत्याग्रह तहसील मुख्यालय से शुरू होकर गांव गांव, लगातार विस्तार कर रहा है परंतु बहरे गूंगे अंधे, जिला प्रशासन को जनता की भीषण समस्या की चिंता नहीं है। अगर आंदोलन उग्र रूप लेता है तो इसके लिए जिला प्रशासन दोषी होगा। नेतृत्वकर्ता जनसेवक प्रमोद यादव ने कहा, जिला प्रशासन चाहता तो समस्या का हल निकलता परंतु उसे तो सत्याग्रहियों से बात करने की भी फुर्सत नहीं है। यह गांधीवादी सत्याग्रह ऐसे लोकतंत्र हत्यारों की संवेदनहीनता के खिलाफ आखिरी सांस तक जारी रहेगा।
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव जन सेवक ने कहा, 16 मार्च को प्रतिनिधि मंडल यूपी के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी से मिलने पुनः जायेगा,अधिकारियों की कागजी फर्जी कार्यवाही को योगी जी के समझ रखेगा। 23 मार्च को खिरनी बाग में वीर बलिदानी भगत सिंह के शहीदी दिवस पर किसान महापंचायत में जन अदालत में किसान बड़े संकल्प का ऐलान करेंगे।










