जमीनी स्तर पर आम जनता से जुड़ा लगातार तीन बार का विधायक #रोशन लाल वर्मा।
उत्तर प्रदेश की तिलहर तहसील क्षेत्र के निगोही में किसान के घर मार्च 1963 में जन्मे रोशन लाल वर्मा, हालांकि राजनीतिक परिवार से न होते हुए भी समाज के लिए, राजनीति से ऐसे जुड़े की आज बड़ी पहचान में मौजूद हैं। रोशन लाल वर्मा फिलहाल किसी भी पहचान के मोहताज नहीं क्योंकि लगातार तीन बार प्रदेश की विधान सभा सदस्य के रूप में माननीय विधायक बने, श्री वर्मा जनहित के लिए क्षेत्र में अपने काम और मृदुल भाषा शैली से लोगों के बीच जमीनी नेता की भूमिका अदा करने में आज भी लगे है।

आदर्श स्कूल से 8वीं शिक्षा प्राप्त कर रोशन लाल वर्मा, अपने परिवार के साथ किसानी के साथ साथ समाज से जमीनी स्तर पर जुड़े और बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश की 15 वीं लोकसभा के लिए 2007 में विधान सभा सदस्य बने। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव वे कार्य किए जिससे क्षेत्र की जनता के चहीते बन गए और फिर क्षेत्र जी जनता ने उन्हें 2012 में विधान सभा चुन कर जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अनवर अली भी कम मजबूती से मुकाबला नहीं कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की जनता ने रोशनलाल वर्मा को बसपा से लगातार दो विधायक चुना और उसी के नतीजे तीसरी बार वे भारतीय जनता पार्टी से वर्ष 2017 में प्रत्याशी घोषित किए गए जबकि इस बार उनका प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम चीन चेहरा पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद के रूप में सामने आया परंतु जब नतीजे आए और भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा को 81,770 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को 76,065 वोट मिले थे। इस तरह भाजपा विधायक ने जितिन प्रसाद को 5705 वोट के अंदर से हरा कर तीसरी बार जनता के दिलों पर छा गए।
माननीय पूर्व विधायक, रोशन लाल वर्मा ने 2022 में भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता हासिल की और वे समाजवादी पार्टी की ओर से एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए जमीन स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी से अपनी टिकट की दावेदारी की उम्मीद के साथ कि यदि समाजवादी पार्टी ने मौका दिया तो हमारे क्षेत्र की प्यारी जनता हमें एक बार फिर अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि सपेगी।









