स्वामी कल्याणानंद पीजी डिग्री कालेज में लांच हुए हरदोई की होली के दो नए गाने।
CRS हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती वर्मा द्वारा जनपद हरदोई के नाम में भक्त प्रहलाद नगरी का उपनाम जोड़ने के प्रस्ताव के बाद हरदोई के युवाओं में अपनी जन्म करम भूमि के प्रति धार्मिक भावनाएं उमड़ने लगी है। इसी क्रम में हरदोई के जेन जी युवाओं ने “जी म्यूजिक हरदोई” के माध्यम

से हरदोई की होली और ऐतिहासिक होलिका दहन पर दो नए गाने – “होली खेले श्यामा हरदोई में”और “अब आई मेरे प्रहलाद नगरी हरदोई की बारी” तैयार किए है जिनका अनावरण आज न्यौरादेव के स्वामी कल्याणानंद पीजी डिग्री कालेज में कालेज प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह द्वारा किया गया।
लांचिंग कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना और बच्चो की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद कालेज प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह, यशवर्धन सिंह, मुख्य अतिथि एवं जी म्यूजिक हरदोई के डॉ गौरव अग्रवाल, म्यूजिक डायरेक्टर संकेत तिवारी, भजन गायक अमन सिंह ने हरदोई की होली के दोनों गानों की सीडी लांच कर भक्त प्रहलाद की नगरी हरदोई की जनता को सौंपते हुए उन्होंने सभी से होली पर इन गानों पर हरदोई की होली भव्य और यादगार बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों और कालेज के बच्चो ने इन गानों पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया। जल्द ही ये गाने यूट्यूब के अलावा पूरे विश्व में 56 म्यूजिक चैनल पर उपलब्ध होगे।
इस अवसर पर कालेज प्रबंधक डॉ हर्ष वर्धन सिंह, सुनीता सिंह, यश वर्धन सिंह, ह्रदयेश वर्धन सिंह, पल्लवी सिंह, क्षमा सिंह, मृदुला सिंह,अमित अग्निहोत्री, राजनीश यादव, महेश अग्निहोत्री व अन्य अध्यापकगण तथा बच्चे उपस्थित रहे।










