
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बाबुरिहा गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
रायबरेली, 12 अप्रैल को जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबुरिहा में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें 1090, 1076, 108, 102, 112 एवं 181 प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन नंबरों के माध्यम से आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा नारी शक्ति बंधन योजना आदि की जानकारी दी गई और उनके लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।
इसके साथ ही गेहूं कटाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को खेतों के आसपास धूम्रपान न करने की सख्त हिदायत दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण:
व.उ.नि. मो. मुकरिम
हेड कांस्टेबल श्रीकांत
महिला आरक्षी कल्पना
महिला आरक्षी अनामिका मौजूद रही










