डलमऊ रायबरेली
डलमऊ के मुराई बाग कस्बे में सड़क पर फैले हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के द्वारा जारी निर्देश के क्रम में व्यापारियों द्वारा स्वता अतिक्रमण हटाए जाने पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया सड़क के किनारे फैले हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने बलपूर्वक खाली कराया प्रदेश सरकार के निर्देश पर डलमऊ तहसील सभागार में बैठक करते हुए उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व कोतवाली प्रभारी को निर्देश जारी कर सड़कों पर फैले हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में नगर पंचायत व तहसीलदार अभिनव पाठक ने 4 दिन पूर्व मुराई बाग चौराहे की सड़कों पर फैले हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर व्यापारियों से अपील की गई थी कि स्वता ही अतिक्रमण को हटा ले लेकिन निर्देश का अनुपालन न किए जाने के क्रम में गुरुवार को तहसीलदार अभिनव पाठक व अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने सड़क के किनारे फैले हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया इस दौरान व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा गुरुवार सुबह जैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई जगह जगह पर व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक भी देखने को मिली लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते अतिक्रमण को हटाया गया। मौके पर तहसीलदार अभिनव पाठक, अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज रावेनद्र सिंह, एसआई मोहित देओल, अर्चना यादव, मौजूद रहे।
इनसेट
अपनों पर रहम गैरो पर सितम
कस्बे में फैले हुए अतिक्रमण पर चले बुलडोजर की कार्यवाही में गरीब तबके के व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा पटरी दुकानदारों के ऊपर प्रशासन ने अपना पूरा बल दिखाया वहीं नगर पंचायत के चहेते व्यापारियों व रसूखदार लोगों पर प्रशासन ने रहम किया मुराई बाग मुख्य चौराहे पर गुमटी रखकर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से नरमी दिखाई वहीं पर कुछ रसूखदार ओने घूमते रखकर उन्हें किराए पर देकर अच्छी खासी रकम भी वसूली जा रही है नगर पंचायत के चहेते होने के चलते उन पर प्रशासन का बुलडोजर नहीं चल सका जिसको लेकर छोटे व्यापारियों में नाराजगी भी देखने को मिली वही पटरी दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने हम लोगों की रोजी-रोटी पर रहम नहीं किया











