डलमऊ रायबरेली
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ एमएलसी एवं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर किया गया और साथ ही मेले का अवलोकन किया अपने संबोधन में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके क्षेत्र में ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार हर वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता जांचने के साथ प्रदेशवासियों को स्वस्थ रहने व रखने का उद्देश्य किया जा रहा है इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले में हर वर्ग के लोगों का उपचार संभव होता की।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डलमऊ में आयोजित
स्वास्थ्य मेले में कुल 829 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनको निशुल्क दवा वितरण की गई विभिन्न रोगों के आयुर्वेद एवं एलोपैथ चिकित्सकों के स्टाल के साथ दवा वितरण के स्टाल आदि का अवलोकन करते हुए अन्नप्राशन और सतवासा कार्यक्रम में 3 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और फल आदि देकर सतवासा कार्यक्रम संपन्न किया गया तथा 3 नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दिनेश प्रताप सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंद्रभूषणगंज की बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्य मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आरो प्लांट लगवाने की घोषणा की गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डलमऊ ललित कुमार मिश्र आदि के साथ स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों के साथ साथ आशा बहू आशा संगिनी तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।










