
एंकर रायबरेली इलाज न होने से मासूम बच्ची की हुई मौत परिजनों ने मासूम बच्ची के शव को लेकर जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरे इटोरा बुजुर्ग का है। जहां बीते 2 दिन पहले एक मासूम बच्ची को इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में उसके परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए रायबरेली जिला अस्पताल प्रशासन ने मासूम बच्ची को एम्स रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर बच्ची को एम्स प्रशासन द्वारा इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती नहीं किया गया जिस दौरान उसे बच्ची की मौत हो गई। वहीं मृतक बच्ची के परिजनों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल रायबरेली से रेफर करने के बाद जब हम लोग इलाज के लिए बच्ची को एम्स लेकर गए तो वहां पर इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर ने बच्ची के इलाज के दाखिले को लेकर मना कर दिया हम लोग एम्स प्रशासन के सामने बच्ची के इलाज के लिए रोते और गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। हमारे पास न पैसा है न कोई ऊंची पहुंच जिससे हम अपनी बच्ची का इलाज कर पाते। अंत में हम लोग एम्स के बाहर गेट के सामने बैठकर बच्ची के इलाज के लिए एम्स में भर्ती करने को लेकर इंतजार करते रहे और आज दोपहर 1:00 बजे बच्ची की मौत हो गई। उसके बाद हम लोग एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपनी मासूम बच्ची के शव को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे हुए हैं जहां पर एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं ।









